बाबिल खान अपने पिता इरफान को बहुत मिस करते हैं।

फैंस बाबिल में इरफान की झलक देखते हैं। अब बाबिल ने इरफान की लीगेसी को आगे बढ़ाने पर बात की है।

बाबिल वैसे ना सिर्फ पापा की महानता की छांव में जी रहे हैं, लेकिन वह इसके साथ ही उनकी विरासत को भी सम्मान के साथ आगे लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे लिए जो लीगेसी है अपने खुद का बेस्ट वर्जन आगे लेकर जाऊं और लोगों को कुछ ऐसा दूं जिससे वे कुछ अच्छा महसूस कर सकें। वैसे यह जरूरी नहीं कि सिर्फ फिल्म में एक्टिंग करके ऐसा करूं। मैं किसी और तरीके से भी कर सकता हूं। लेकिन अगर मैं खुद की तरह नहीं और उनकी तरह रहने की कोशिश करूंगा तो लीगेसी खराब हो जाएगी।

इरफान खान बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में कई सक्सेसफुल फिल्में दी हैं। आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार आज भी सबके दिलों में जिंदा है। इरफान के बेटे बाबिल खान अब फिल्मों में अपना नाम बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। बाबिल ने एक  इंटरव्यू कहा, ‘अगर मैं उन्हें वापस ला सकता तो मुझे नहीं लगता मैं एक्टर बनता। मैं सिर्फ उनके साथ टाइम स्पेंड करता।’ वह अपने यंग वर्जन को क्या सलाह देना चाहेंगे इस पर बाबिल ने कहा, ‘फिफा मत खेलना। बाबा के साथ कुछ सीन करना, मुझे यह करना चाहिए था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *