पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की गिरफ्तारी को लेकर सीवान पुलिस की पटना में दबिश

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 13 मई : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहब की गिरफ्तारी को लेकर सीवान पुलिस ने बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित MLA फ्लैट में छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी के दौरान ओसामा शाहब अपने सरकारी आवास पर नहीं मिले। ऐसी बीच सीवान के विधायक ओसामा को हाई कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है।
कोर्ट ने उन पर फ़िलहाल दंडात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है।कोर्ट ने इस मामलें से केस डायरी की मांग की है। जस्टिस अजीत कुमार की एकल पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। केस डायरी आने के बाद इस मामलें पर सुनवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *